संवाददाता, मई 2 -- UP News: यूपी के अंबेडकरनगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक घर के भीतर चार मासूम बच्चों की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या का शक मां पर है जो घटना के बाद से फरार है। दरअसल, पति द्वारा दूसरी शादी किए जाने की चर्चा के कारण वह तनाव में रहती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। ये घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद मोहल्ले का है। जहां शनिवार दोपहर 3.40 बजे पर चार बच्चों के शव मिलने पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि चार मंजिला मकान के एक कमरे में बच्चों के शव पड़े हुए थे। मृतकों की पहचान 14 साल के सफीक, 10 साल के सऊद, 8 साल के उम और 6 साल के बयान बानो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मकान मालिक मोहम्मद नियाज पिछले...