नई दिल्ली, जुलाई 24 -- नीट पेपर लीक विवाद को लेकर राजधानी दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन में एक नया और बड़ा मोड़ आ गया है। इस आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे सोनम वांगचुक ने अपना 26 दिनों का अनशन समाप्त कर दिया है। लेकिन उनके इस कदम के बाद, आंदोलन की अगुवाई कर रही 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) और वांगचुक के बीच दूरियां साफ नजर आने लगी हैं।क्या सोनम वांगचुक से CJP की अनबन हो गई? नीट परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में दरार के संकेत मिल रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सरकार से मिले लिखित आश्वासनों के बाद मेदांता अस्पताल में अपना अनशन तोड़ दिया है। लेकिन उनके इस फैसले से CJP पूरी तरह सहमत नहीं दिख रही है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की वांगचुक से मुलाकात के बाद यह गतिरोध टूटा।...