देहरादून, मार्च 28 -- Doctor Tanvi Suicide Case: एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की पीजी की छात्रा डॉ. तन्वी आत्महत्या के मामले में पुलिस की तफ्तीश अब इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और परिस्थितिजन्य सबूतों पर केंद्रित हो गई है। शुक्रवार को पुलिस ने अस्पताल से लेकर उस घटनास्थल तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जहां तन्वी ने अपनी कार खड़ी कर कैनुला के जरिए खुद को जहरीला इंजेक्शन लगाया था।क्या सुसाइड से पहले तन्वी के साथ कार में कोई था? सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि नाइट ड्यूटी के बाद जब तन्वी अस्पताल से निकली और कार लेकर गई तो उस पूरे रूट पर क्या-क्या गतिविधियां हुईं। सबसे अहम बात यह जांची जा रही है कि कार में सुसाइड करने के दौरान या उससे ठीक पहले उसके साथ कोई अन्य तो मौजूद नहीं था। पुलिस रास्तों पर लगे कैमरों की टाइमिंग और फुटेज का बारीकी से मिलान कर रही है। इ...