नई दिल्ली, अगस्त 8 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सुप्रीम कोर्ट की उन टिप्पणियों की आलोचना की जो टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुनवाई के दौरान की गई थीं। दीपके ने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट के जज विपक्षी नेताओं के खिलाफ ऐसे बयान देते हैं तो आम आदमी के लिए क्या उम्मीद बचती है? दरअसल, मोइत्रा ने अपने कथित भड़काऊ फेसबुक पोस्ट से जुड़े एक मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुलिस पूछताछ में शामिल होने की इजाजत मांगी थी। सुप्रीम कोर्ट ने महुआ की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि राजनीति में कदम रखने के बाद वह सिर्फ इसलिए जांच अधिकारियों के सामने पेश होने से बच नहीं सकतीं कि उन्हें डर है कि उन पर अंडे फेंके जा सकते हैं। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच ने कहा कि आप सांसद है...