नई दिल्ली, जुलाई 1 -- T20 World Cup 2026 के लिए बांग्लादेश की टीम के भारत नहीं आने से बीसीसीआई नाराज था। यही कारण था कि इस साल अगस्त-सितंबर में शेड्यूल बांग्लादेश के दौरे को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने होल्ड पर डाल दिया था। हालांकि, अब एक रिपोर्ट ने सनसनी मचा दी है। सामने आ रहा है कि टीम इंडिया इस साल सितंबर में बांग्लादेश दौरे पर जा सकती है। इसके पीछे की वजह यह है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी ने इंडिया समेत कई सीरीजों के लिए मीडिया राइट्स के टेंडर निकाले हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इंडिया की सीरीज के टेलीविजन और डिजिटल मीडिया राइट्स बेचने के लिए टेंडर जारी किया है। भारतीय ब्रॉडकास्टर्स को भेजे गए एक कम्युनिकेशन में BCB ने 2026 और 2027 के मैचों के लिए एक टेंडर जारी किया है, जिसमें 2026 मे...