नई दिल्ली, जून 28 -- Women's T20 World Cup 2026 में अब सिर्फ 5 ही मुकाबले बाकी हैं, जिनमें से दो मुकाबले लीग फेज के हैं, जो आज यानी रविवार 28 जून को खेले जाएंगे। एक मैच में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की भिड़ंत होगी, जबकि एक अन्य मुकाबले में भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम होगी। आखिरी मैच के बाद तय होगा कि कौन सी दो टीमें ग्रुप ए से सेमीफाइनल में खेलेंगी। हालांकि, एक सवाल यह भी है कि क्या साउथ अफ्रीका की टीम भारत का खेल खराब कर सकती है? इसका जवाब है- हां, लेकिन मामला नेट रन रेट पर भी आकर टिकेगा। उसके बारे में आप जान लीजिए। आपको जानकर हैरानी होगी कि ग्रुप बी की दोनों सेमीफाइनलिस्ट का ऐलान हो गया है, जबकि ग्रुप ए से अभी तक कोई भी टीम आधिकारिक तौर पर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है, क्योंकि समीकरण ही ऐसे बन रहे हैं। अगर साउथ अफ्रीक...