संवाददाता, सितम्बर 9 -- उत्तर प्रदेश के कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में पुलिस ने 6 लाख की सुपारी देकर अपने ससुर की हत्या कराने की आरोपी बहू शालू और दोनों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया है। हत्यारोपियों से पुलिस की पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। घटनास्थल की जांच करने वाले एक अधिकारी ने बताया कि जब उन्होंने फ्लैट के अंदर लगे कैमरों की जांच की तो वह लाइव चल रहे थे। जिसके बाद पुलिस टीम को लगा कि अब हत्या की पूरी वारदात दिख जाएगी। कैमरे चेक किए गए तो रिकार्डिंग नहीं हो रही थी। उसे बंद कर दिया गया था। पुलिस ने जब सुपारी किलर विशाल से पूछा कि परिसर में कैमरे लगे थे, जिसमें उन्हें जानकारी थी। सीसीटीवी कैमरे कमरे तक में लगे हैं तो फिर वारदात क्यों की? इस पर जवाब मिला कि उन्हें बताया गया थ...