क्या सच में रोहित शर्मा ने शार्दुल ठाकुर के बैट से लगाया ऐतिहासिक शतक? खुल गई सारी पोल
नई दिल्ली, जुलाई 20 -- इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शतकीय पारी खेली। बल्लेबाजी के दौरान एक विजुअल सामने आया। जब रोहित शर्मा का एक शॉट मिसटाइम हुआ तब उन्होंने बल्ला चेक किया। बल्ले के निचले हिस्से में एक नाम दिखा। वह नाम शार्दुल ठाकुर का था। ऐसे में सवाल उठा कि रोहित शर्मा शार्दुल ठाकुर के बल्ले से खेल रहे हैं। जब रोहित शर्मा ने शतक लगा दिया तब यह सवाल और गहराया कि क्या सच में रोहित शर्मा ने शार्दुल ठाकुर के बल्ले से ही शतक जड़ा है। इसका जवाब अब खुद शार्दुल ठाकुर ने दिया है।शार्दुल ठाकुर ने खुद बताई सच्चाई शार्दुल ठाकुर ने द इंडियन एक्सप्रेस को सच्चाई बताते हुए कहा, "मैंने एसएस (SS) बैट्स के साथ करार किया है और जतिन सरीन (क्पीन के मालिक) ने मुझे बैट के कुछ बेहतरीन पीस भेजे हैं। र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.