नई दिल्ली, जुलाई 11 -- अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन ने UFO से जुड़े 40 नए दस्तावेज सार्वजनिक किए हैं। इस नई खेप में 14 फाइलें, 19 वीडियो, 4 ऑडियो रिकॉर्डिंग और तीन तस्वीरें शामिल हैं। ये रिकॉर्ड पेंटागन, नासा, CIA, एफबीआई और ऊर्जा विभाग जैसी कई सरकारी एजेंसियों से जुटाए गए हैं। इन्हें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस कार्यकारी आदेश के तहत जारी किया गया है, जिसमें यूएफओ से जुड़े सरकारी रिकॉर्ड अधिक पारदर्शिता के साथ सार्वजनिक करने का निर्देश दिया गया था। जारी किए गए अधिकांश रिकॉर्ड साल 2010 के बाद के हैं और इनमें पश्चिमी प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर व मध्य-पूर्व जैसे इलाकों में सैन्य कैमरों से रिकॉर्ड किए गए इन्फ्रारेड वीडियो भी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- अपने पिता खामेनेई की मौत का बदला लेंगे ईरान के सुप्रीम लीडर, मोजतबा ने खाई कसम पेंट...