नई दिल्ली, मार्च 17 -- आईपीएल का आगाज होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। 28 मार्च से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का बिगुल बज जाएगा। इसको लेकर क्रिकेट पंडित अब अपना विश्लेषण और भविष्यवाणियां भी दे रहे हैं। इसी सिलसिले में में पू्र्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंट्रेटर आकाश चोपड़ा ने पंजाब किंग्स की टीम का विश्लेषण किया है। उन्होंने आगामी सीजन के लिए पीबीकेएस की टीम की ताकत और कमजोरियों का गहराई से विश्लेषण किया है। उनका मानना है कि 18 सीजन और 17 कप्तानों के बाद भी पंजाब की ट्रॉफी का कैबिनेट अभी भी खाली है, लेकिन इस बार श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इतिहास रचने को तैयार है। यह भी पढ़ें- कोहली के अनुसार कौन है T-20 का सबसे बेहतरीन ओपनर? सचिन-सहवाग-रोहित भी कुछ नहींश्रेयस अय्यर की कप्तानी और टीम की मजबूती श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर भरोसा जताते ह...