नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- शुभमन गिल के पास एक और दोहरा शतक लगाने का शानदार मौका है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में दो दोहरे शतक पहले ही लगा दिए हैं और अगर तीसरा शतक लगाते हैं तो रोहित शर्मा द्वारा वनडे में लगाए गए सर्वाधिक तीन दोहरे शतकों की बराबरी भी कर सकते हैं। बुधवार को अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है तो इस कारनामे के होने की संभावना ज्यादा रहेगी, क्योंकि पहले बैटिंग करते हुए टीम के पास कोई फिक्स टारगेट चेज करने का बंधन नहीं रहेगा। हम ऐसा क्यों कह रहे हैं कि गिल एक और दोहरा शतक लगा सकते हैं इसके पीछे कई वाजिब कारण हैं। उनमें से पहला तो यही है कि वे शानदार लय में चल रहे हैं और उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज में दूसरे मैच में सिर्फ 117 गेंदों में दोहरा शतक गुवाहटी जैसे ऑकलैंड से बड़े मैदान पर लगा दिया था। फॉर्म के सा...