नई दिल्ली, जुलाई 7 -- टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत के हीरो रहे संजू सैमसन जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं जाएंगे। उनकी जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। प्रभसिमरन ने आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। भारत को 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 मैच खेलने हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर सदागोपन रमेश ने सैमसन को लेकर एक हैरतअंगेज दावा किया है। उनका मानना है कि शुभमन गिल को भारतीय टी20 टीम में लाने के लिए सैमसन को बलि का बकरा बनाया जा रहा। गिल भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं। उनकी पिछले साल भारतीय टी20 टीम में वापसी हुई थी लेकिन खराब प्रदर्शन के बाद ड्रॉप कर दिया गया।'कई लोग इसे अच्छा मौका मान सकते हैं' सदागोपन रमेश ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''सैमसन का स्क्वॉड में ...