नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- फिट रहना है तो डिनर जितना जल्दी हो सके, उतना जल्दी फिनिश कर लेना चाहिए। ये बात अपने कई लोगों से सुनी होगी। खासतौर से अगर आप वेट लॉस करने की सोच रहे हैं, तो पहली एडवाइस आपको यही मिली होगी कि शाम 7 बजे से पहले ही डिनर खत्म कर लो। बहुत से लोग ये मानते हैं कि अगर शाम को देर से खाना खाया जाए, तो वो सीधा फैट में बदल जाता है। इसलिए अगर आप देर रात डिनर करते हैं, तो मोटापा बढ़ना तय है। लेकिन सवाल है कि क्या वाकई ऐसा है? क्या सच में शाम को देर से खाना वजन बढ़ने का कारण बनता है? लाइफस्टाइल एंड प्रिवेंटिव मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ जुबैर अहमद ने इसी कंफ्यूजन को दूर किया है। आइए जानते हैं उनका क्या कहना है।देर रात डिनर बढ़ाता है वजन? डॉ जुबैर कहते हैं कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि अगर आप देर से डिनर करते हैं, तो आपकी बॉडी फैट स्टोर करन...