नयी दिल्ली, सितम्बर 28 -- विराट कोहली ने दिग्गज सचिन तेंदुलकर की तुलना में 74 कम पारियों में एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15000 रन पूरे किए लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्होंने इस प्रारूप में 'मुंबई के स्टार बल्लेबाज' को पीछे छोड़ दिया है।कोहली और सचिन की तुलना जायज नहीं आंकड़े भले कहीं कोई कहानी बयां कर रहे हों लेकिन वास्तविकता के मैदान पर आकलन करना जरूरी है, क्योंकि तेंदुलकर ने दो दशकों से अधिक समय तक जो 50 ओवर का खेल खेला, वह आज की तुलना में नियमों और स्वरूप में बहुत अलग था। कोहली और तेंदुलकर दोनों ही प्रतिभा के धनी हैं। दोनों ही अपने-अपने समय के उत्कृष्ट बल्लेबाज रहे हैं और इसलिए केवल आंकड़ों के आधार पर उनकी तुलना नहीं की जा सकती। लेकिन क्या कोहली वनडे में तेंदुलकर से बड़े खिलाड़ी हैं। कुछ मामलों में इसका जवाब हां हो सकता है ...