नई दिल्ली, अगस्त 13 -- क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद खिलाड़ी जिंदगी में अलग-अलग दिशा में आगे बढ़ते हैं। कोई कोचिंग, कोई कमेंट्री या अन्य काम करने का फैसला करता है। कुछ खिलाड़ी लंबे करियर के बाद अपने परिवार के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं। क्या भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली भविष्य में कोच बनेंगे? आर अश्विन ने इसे लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। दरअसल, भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर अश्विन से रोहित और विराट के एक दिन इस तरह की जिम्मेदारी संभालने की संभावना के बारे में पूछा गया था। उन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (एमआई) को सलाह दी कि रोहित जैसे ही खेलना बंद करने तो उन्हें कोचिंग रोल में जोड़ लें। रोहित की कप्तानी में एमआई ने ट्रॉफी जीतीं। विराट आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा हैं। अश्विन...