नई दिल्ली, मार्च 19 -- आजकल सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें वायरल होती हैं। खासतौर से हेल्थ को ले कर ऐसे-ऐसे दावे किए जाते हैं कि लोगों के मन में डर बैठना स्वाभाविक है। ऐसा ही एक दावा इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें बताया गया है कि रात के समय कोई भी फल या सलाद नहीं खानी चाहिए, इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसके पीछे तर्क दिया जाता है कि फल और सब्जियां दिन में ऑक्सीजन देते हैं, वहीं रात में कार्बन डाइऑक्साइड देते हैं। यही कारण है कि ज्यादातर हार्ट अटैक भी रात के समय ही होते हैं। अब दावा तो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया लेकिन क्या इस बात में थोड़ी सी भी सच्चाई है या नहीं, इस बारे में न्यूट्रीशनिस्ट की राय जानते हैं। ताकि आप किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी का शिकार ना बनें और ना ही दूसरों को बनने दें।रात में फल-सलाद खाने से क्या वाकई खतर...