नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- आम आदमी पार्टी (आप) में अब तक की सबसे बड़ी टूट का सूत्रधार बने राघव चड्ढा को लेकर जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच उनकी परिणीति चोपड़ा के साथ हुई शादी भी सुर्खियों में आ गई है। आप नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा की परिणीति चोपड़ा से हुई शादी का क्रेडिट अपनी पार्टी को दिया है। उनका कहना है कि राघव की परिणीति चोपड़ा से शादी इसलिए हो पाई क्योंकि उन्हें राज्यसभा का सांसद बनाया गया था। ऐसे में बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि राघव चड्ढा की शादी कैसे ऐक्ट्रेस से हुई थी। परिणीति चोपड़ा ने एक साल पहले एक टीवी कार्यक्रम में राघव चड्ढा के साथ पहली मुलाकात, दूसरी मुलाकात में उनसे शादी की बात तय कर लेने की कहानी सुनाई थी। राघव के साथ टीवी कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए परिणीति चोपड़ा ने बताया था कि कैसे ल...