नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- भारतीय टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसममें वह एक महंगी गाड़ी चलाते हुए दिख रहे हैं और इस दौरान वह सिगरेट पीते हुए नजर आए। वायरल वीडियो में कईयों को ऐसा लग रहा है कि उस कार में युजवेंद्र चहल बैठे हुए हैं और सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी सिगरेट पीने और रोड पर ही उसे फेंकने से नाराजगी जाहिर की है। युजवेंद्र चहल आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं और जारी सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हो पाई है और यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि यह फुटेज कब और कहां रिकॉर्ड किया गया था। वहीं युजवेंद्र चहल की तरफ से भी अभी तक इस वायरल वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग में चहल सब...