नई दिल्ली, मई 11 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अगले एक साल तक गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने को कहा है। इसको लेकर अब सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर पश्चिम एशिया में जियो-पॉलिटिकल संकट गहराता है तो सरकार सोने के आयात पर शुल्क यानी इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा सकती है।क्यों नहीं खरीदें सोना? बता दें रविवार को हैदराबाद में एक कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल और गैस की खपत कम करने, अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचने और गैर-जरूरी सोने की खरीदारी न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इससे भारत के विदेशी मुद्रा भंडार की बचत होगी और अर्थव्यवस्था पर दबाव कम होगा। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी की 'विदेश यात्रा टालो' अपील का असर, ट्रैवल-टूरिज्म शेयर जमीन पर हालांकि, केंद्...