सहारनपुर, सितम्बर 5 -- Saharanpur Masjid Demolition: यूपी के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित करीब 120 साल पुरानी मस्जिद आखिरकार 570 दिन की शिकायत, जांच और अदालती कार्रवाई के बाद शनिवार को पूरी तरह जमींदोज हो गई। कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ ध्वस्तीकरण दिनभर चला और देखते ही देखते मस्जिद का पूरा ढांचा मलबे में तब्दील हो गया। चार जेसीबी मशीनों से मस्जिद को गिराया गया और नगर निगम के आधा दर्जन से अधिक डंपरों से मलबा कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर भेजा गया। वहीं, सहारनपुर प्रशासन के इस एक्शन पर असदुद्दीन ओवैसी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि क्या देश में अब मुसलमानों के लिए आजादी का संवैधानिक हक़ भी नहीं बचा है? ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट लिखा, 'सहारनपुर कलेक्...