नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- वैभव सूर्यवंशी को जब आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने एक करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा था, तब सभी को शायद वो 13 साल का बच्चा महंगा लगा होगा। हालांकि, आईपीएल 2026 के 13वें और राजस्थान रॉयल्स के तीसरे मैच के बाद वो एक करोड़ 10 लाख रुपये का प्राइस टैग फीका लग रहा है। जिस 15 साल का बल्लेबाज जसप्रीत बुमराह जैसे खतरनाक गेंदबाज को तीन गेंदों में दो छक्के जड़ सकता है, वह कुछ भी कर सकता है। अब सवाल ये है कि क्या अब वैभव सूर्यवंशी मुंबई इंडियंस के निशाने पर होंगे? क्या हम आने वाले सालों में इस युवा खिलाड़ी को एमआई के लिए आईपीएल में खेलते हुए देखेंगे? इसका जवाब है- हां, ये बिल्कुल हो सकता है। जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 ओवर के मैच में 14 गेंदों में ...