नई दिल्ली, मई 3 -- मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में सफर लगभग खत्म हो गया है। पिछले सीजन क्वालीफायर तक का सफर तय करने वाली मुंबई की टीम जारी सीजन में सितारों से सजी होने के बावजूद फीका प्रदर्शन कर रही है। मुंबई इंडियंस को शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जारी सीजन में दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई दोनों ही बार एकतरफा मुकाबले में मुंबई को मात दी। भारत के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी का मानना है कि हार्दिक पांड्या ने ड्रेसिंग रूम में साथियों का भरोसा खो दिया है। मुंबई इंडियंस की टीम ने जारी सीजन में सात मुकाबले गंवाए हैं और पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है।हार्दिक को नहीं मिल रहा सपोर्ट मनोज तिवारी ने कहा, ''मेरे लिए ये खत्म (प्लेऑफ की रेस) हो चुका है। बहुत पहले ही खत्म हो गया था। जिस तरह की क्रिकेट हमने देखा है... कप्तान ...