कोलकाता, सितम्बर 9 -- नंदीग्राम उपचुनाव के जरिए एक बार फिर पश्चिम बंगाल में हाई वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, संकेत मिल रहे हैं कि तृणमूल कांग्रेस को नंदीग्राम उपचुनाव के लिए उम्मीदवार खोजने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। हालांकि, इसे लेकर ममता बनर्जी की अगुवाई वाली पार्टी ने आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। खबरें हैं कि हाल ही में जिला मजिस्ट्रेट की तरफ से बुलाई गई मीटिंग में टीएमसी से कोई नहीं पहुंचा था। हालांकि, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने भी उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। 6 अक्तूबर को नंदीग्राम सीट पर उपचुनाव होना है। इसके चलते मंगलवार को पूर्वी मेदिनिपुर जिला मजिस्ट्रेट निरंजन कुमार ने एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। यह बैठक शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के इरादे से बुलाई गई थी।TMC से कोई नहीं गया संघवाद प्...