नई दिल्ली, मार्च 16 -- टी20 वर्ल्ड कप में लचर प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश से एकदिवसीय सीरीज भी 2-1 से गंवा दी है। 11 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब पाकिस्तान को बांग्लादेश के हाथों वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद टीम की खूब आलोचना हो रही है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने चिंता जताई है कि फैंस अब क्रिकेट से दूर हो रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तानी टीम के घटिया प्रदर्शन की आलोचना करते हुए उसके खेल को कॉमेडी सीरियल करार दिया है। कामरान अकमल की निराशा का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि उन्होंने लोगों से निराश या गुस्सा होने के बजाय इस 'कॉमेडी सीरियल' का लुत्फ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब तो लोग इसके आदी हो चुके हैं। बांग्लादेश से हारने का दर्द उनके शब्दों में खास तौर पर दिखा। उन्होंने कहा कि...