नई दिल्ली, अगस्त 26 -- नेपाल के रसुवा जिले में तिब्बत बॉर्डर के पास आई भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने मंगलवार को बताया कि तिब्बत क्षेत्र में आए एक भूकंप के कारण हुए हिमस्खलन की वजह से भोटे कोशी नदी में यह विनाशकारी अचानक बाढ़ (Flash Flood) आई होगी। इस आपदा में 22 लोगों की मौत हो गई और अब तक 142 भारतीयों सहित लगभग 400 लोग लापता बताए जा रहे हैं। रसुवा जिला प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, अचानक आए पानी के सैलाब में कई बस्तियां और बुनियादी ढांचा बह गया है। लापता 400 लोगों में कम से कम 142 भारतीय नागरिक, 93 नेपाली नागरिक और अमेरिका, मलेशिया, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के 141 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। यह भी पढ़ें- नेपाल में चीन की वजह से आई बाढ़! क्यों...