नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर तनाव के बीच भारत के लिए खुशखबरी है। ईरान ने साफ कर दिया है कि होर्मुज से भारतीय जहाजों से गुजरने के लिए कोई टोल नहीं वसूला जा रहा है। साथ ही कहा कि भारतीय जहाजों को भविष्य में भी सुरक्षित रास्ता दिया जाएगा। खास बात है कि यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों और होर्मुज जलमार्ग पर नाकेबंदी का ऐलान किया है। सीजफायर के बाद भी कहा जा रहा था कि ईरान और ओमान टोल टैक्स वसूल सकते हैं। दूतावास में पत्रकारों से बातचीत में भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फताली ने कहा, 'आप भारत सरकार से पूछ सकते हैं कि क्या हमने अब तक कोई रकम वसूली है या नहीं।' उन्होंने कहा, 'इस मुश्किल समय में हमारे अच्छे संबंध हैं। हमारा मानना है कि भारत और ईरान हित साझा कर सकते हैं।' यह भी पढ़ें- US की धमकियों के खिल...