नई दिल्ली, जनवरी 30 -- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने साफ किया है कि भारत में निपाह वायरस के 2 मामलों से आगे फैलने का जोखिम कम है। संगठन ने रॉयटर्स को बताया कि भारत में ऐसे प्रकोपों को नियंत्रित करने की मजबूत क्षमता है और अभी तक मानव से मानव में संक्रमण का कोई सबूत नहीं मिला है। हालांकि, चमगादड़ों में मौजूद इस वायरस से आगे संपर्क की संभावना को पूरी तरह नकारा नहीं गया है। WHO ने यात्रा या व्यापार पर कोई रोक लगाने की सिफारिश नहीं की है। हांगकांग, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम जैसे देशों ने हवाई अड्डों पर स्क्रीनिंग बढ़ाई है, लेकिन WHO का मानना है कि सामान्य सतर्कता पर्याप्त है। यह भी पढ़ें- लकड़ी का संदूक, चायपत्ती के लिए डिब्बा और...; भारत ने US को गिफ्ट में क्या दिया निपाह वायरस को खतरनाक रोगजनक माना जाता है, क्योंकि इसकी मृत्यु द...