नई दिल्ली, जून 28 -- क्या भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया संपर्कों को 'ट्रैक-2 कूटनीति' के रूप में देखा जाना चाहिए? सरकार से जुड़े सूत्रों ने ऐसी खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। सूत्रों ने स्पष्ट किया कि भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ किसी भी प्रकार की आधिकारिक ट्रैक-2 वार्ता को न तो अनुमति दी है और न ही उसका समर्थन किया है। यह भी कहा गया कि सिंधु जल संधि में किसी तरह की रियायत या नरमी दिए जाने की खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं। सरकार का रुख पहले जैसा ही दृढ़ है और पाकिस्तान के प्रति उसकी नीति में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- PM को मिला एक और सम्मान, सेशेल्स में 'गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन' से सम्मानित सूत्रों ने बताया कि वास्तविक ट्रैक-2 कूटनीति वही होती है, जिसमें सरकार की ओर से नामित प्रतिनिधियों के बीच संवाद होता है। ...