नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- बीजेपी में अनदेखी को लेकर बयान देकर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सियासी गलियारों में तहलका मचा दिया। उन्होंने यहां तक हा कि अब कांग्रेस भी उन्हें वापस लेने को तैयार नहीं होगी। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब के बारे में अपने विचार रखने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि वह पार्टी छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह उनका कर्तव्य है कि राज्य में पार्टी के हालात के बारे में बात करें। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस बात पर निराशा जताई है कि बीजेपी में उनसे कोई सलाह नहीं ली जाती है। कैप्टन ने कहा था कि उन्होंने पंजाब की राजनीति में 60 साल बिताए हैं। उन्होंने कहा, कुछ लोग हमारे बाद आए और कई साल से कहीं नहीं हैं। हमने इतने साल में पंजाब में सारे हालात देखे हैं। मुझसे कोई कुछ पूछता ही नहीं है। उन्होंने कहा,...