नई दिल्ली, जुलाई 4 -- अक्सर लोगों के पास अपनी जन्मतिथि तो होती है, लेकिन जन्म का सही समय दर्ज नहीं होता। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि क्या बिना जन्म समय के कुंडली बनाई जा सकती है और क्या भविष्यवाणी सटीक हो सकती है? ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, जन्म समय के बिना पूर्ण और सटीक ज्योतिषीय विश्लेषण संभव नहीं होता।जन्म समय क्यों है सबसे जरूरी? ज्योतिष शास्त्र में जन्म समय के आधार पर ही लग्न कुंडली तैयार की जाती है। लग्न किसी व्यक्ति के स्वभाव, करियर, विवाह, स्वास्थ्य और जीवन की कई महत्वपूर्ण घटनाओं का आधार माना जाता है। अगर जन्म समय ही न हो, तो लग्न का सही निर्धारण नहीं हो पाता। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि केवल जन्मतिथि के आधार पर राशि का पता लगाया जा सकता है, लेकिन पूरी जन्म कुंडली तैयार नहीं की जा सकती।हर दो...