भोपाल, सितम्बर 20 -- 'बाबा बागेश्वर सोने की खड़ाऊ पहनते हैं।' इस तरह की चर्चा तब शुरू हुई, जब धीरेंद्र शास्त्री को उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर देखा गया। उस दौरान फोटो खिंचाते समय उन्हें सोने जैसी खड़ाऊ पहने देखा गया था। हालांकि, बाबा बागेश्वर इस पर अपनी सफाई वाला बयान दे चुके हैं। मगर इस बार फिर उन्होंने अपने आलोचकों को कड़े शब्दों में फटकारते हुए कहा- हम माया-मोह छोड़ने वाले बाबा नहीं है। आगे चुनौती भरे अंदाज में कहा- अगली बार डायमंड की खड़ाऊं बुक करूंगा।अगली बार डायमंड की खड़ाऊ बुक करूंगा सबसे पहले बाबा बागेश्वर का ताजा बयान जानते हैं, आखिर उन्होंने अपने आलोचकों को क्या कहा है। कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री सोने की खड़ाऊ वाली बात पर उखड़ गए, तो उन्होंने बरसते हुए कहा- 'शक्ति हमारे पास ऐसी है कि चिंता की कोई बात नहीं है। जिस दिन तुमने ...