नई दिल्ली, जनवरी 4 -- 2026 के पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच एक बड़ा गतिरोध पैदा हो गया है। बांग्लादेश ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में अपने ग्रुप मैच खेलने से इनकार कर दिया है और मांग की है कि इन मुकाबलों को टूर्नामेंट के सह-मेजबान श्रीलंका में स्थानांतरित किया जाए। बांग्लादेश का यह कड़ा रुख मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल प्रकरण के बाद शुरू हुआ है। बीसीबी का मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों में टीम का भारत दौरा करना उचित नहीं है। इस तनावपूर्ण स्थिति के कारण विशेषज्ञों का मानना है कि भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है।कोलकाता और मुंबई में प्रस्तावित हैं बांग्लादेश के मैच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के इस फै...