क्या फिर लौट रहा पोलियो वायरस का खतरा
नई दिल्ली, जून 14 -- चंद्रकांत लहारिया, वरिष्ठ चिकित्सक और महामारी विशेषज्ञ पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के नमूने में वैक्सीन-डिराइव्ड पोलियो वायरस टाइप-1, यानी वीडीपीवी-1 मिलने की बात कही। भारत 13 जनवरी, 2011 से ही जंगली पोलियो वायरस से मुक्त है और 2014 में विश्व स्वास्थ्य संगठन के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र ने भारत को पोलियो-मुक्त भी प्रमाणित कर दिया था। इसलिए यह खबर सुनने में बेचैन करने वाली लग सकती है, पर इसका गलत अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए। यह जंगली पोलियो वायरस नहीं है। दरअसल, जंगली पोलियो वायरस प्राकृतिक रूप से फैलने वाला वायरस है, जिसने कभी भारत में हर साल हजारों बच्चों को पोलियो का शिकार बनाया। वैक्सीन-डिराइव्ड पोलियो वायरस का अलग अर्थ है। यह तब उभर सकता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.