नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- यूपी में योगी सरकार ने किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि से लेकर फसल बीमा तक के लिए सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए बड़ा फैसला लिया है। इसके लिए किसानों की फारमर रजिस्ट्री जरूरी है। सरकार हर ग्राम पंचायत स्तर पर जल्द से जल्द विशेष कैंप आयोजित करेगी ताकि सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ा जा सके और कोई भी पात्र किसान इस व्यवस्था से बाहर न रह जाए। सरकार ने यह भी कहा है कि जिन किसानों के रिकॉर्ड में नाम या अन्य जानकारी में गलतियां हैं, उन्हें आधार से लिंक करके प्राथमिकता के आधार पर सुधारा जाएगा, ताकि किसी भी किसान की किस्त या लाभ न रुके। सरकार ने बागवानी, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता और लघु सिंचाई जैसे विभागों को भी इस प्रणाली से जोड़ने के निर्देश दिए हैं।हर किसान को मिलेगा Farmer ID कार्ड मुख्यमंत्री योगी आदित्यना...