पटना, जुलाई 18 -- बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना पूरी ताकत झोंक दी है। यह सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का राजनीतिक गढ़ मानी जाती है। नितिन नवीन इसी सप्ताह पटना आकर बांकीपुर उपचुनाव को लेकर पार्टी नेताओं के साथ रणनीति तैयार करने के बाद दिल्ली लौट गए थे। अब महज चार दिन बाद ही वह फिर पटना पहुंच गए हैं। अपने दो दिवसीय प्रवास में वह बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में जनसभा करेंगे और चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। पटना शहर की बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को मतदान होना है और रिजल्ट 3 अगस्त को आएगा। बीजेपी की टक्कर मुख्य रूप से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और जन सुराज पार्टी से है। आरजेडी ने रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है, जबकि जन सुराज से पार्टी के संस्थापक प्रशांत किश...