नई दिल्ली, मई 15 -- गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को खानपान का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इसी वजह से पपीते को लेकर भी कई तरह की बातें सुनने को मिलती हैं। कुछ लोग कहते हैं कि पपीता पूरी तरह नुकसानदायक होता है, जबकि कुछ इसे सेहत के लिए फायदेमंद मानते हैं। असल में कच्चे और पके पपीते में फर्क होता है। यही कारण है कि डॉक्टर दोनों को अलग तरीके से देखने की सलाह देते हैं।कच्चा पपीता क्यों नहीं खाने की सलाह दी जाती है?गायनेकोलॉजिस्ट वैदेही मराठे के अनुसार, कच्चे या अधपके पपीते में लेटेक्स ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। कुछ लैब स्टडी में इसे गर्भाशय संकुचन से जुड़ा हुआ बताया गया है।इसी वजह से शुरुआती गर्भावस्था में कच्चा पपीता खाने से बचने की सलाह दी जाती है।हालांकि, हर व्यक्ति की स्थिति अलग हो सकती है। इसलिए किसी भी तरह की परेशानी होने पर ड...