वेलिंगटन, नवम्बर 17 -- भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करना बेहद दबाव वाला काम माना जाता है लेकिन शुभमन गिल ने कहा कि इस भूमिका को निभाते समय वह किसी भी तरह से अपेक्षाओं का बोझ महसूस नहीं करते क्योंकि वह अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में विराट कोहली जैसे दिग्गजों से प्रेरणा लेते हैं। गिल ने यह बात भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कही। इस कार्यक्रम में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम भी उपस्थित थे और उन्होंने दोनों देशों के बीच खेल संबंधों और आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से संबंधित कुछ सवालों के जवाब दिए। गिल से पूछा गया कि भारत में क्रिकेट की प्रति दीवानगी और उनसे की जा रही अपेक्षाओं को देखते हुए क्या उन्हें भारतीय टीम के कप्तान का पद प्रधानमंत्री जितना चुन...