नई दिल्ली, जुलाई 29 -- सोशल मीडिया पर आएदिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है और लोग उसे अपनाते रहते हैं। सफाई की बात करें तो कभी टूथपेस्ट वाला फॉर्मूला चलाया जाता है, तो कभी नमक-चीनी वाला। अब सोशल मीडिया पर प्याज से जुड़ा एक क्लीनिंग हैक वायरल हो रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि प्याज रगड़ने से कांच वाली खिड़कियों और शीशों से दाग साफ हो सकते हैं। ग्लास वाली खिड़कियों पर अक्सर उंगलियों के निशान, कीड़े के बीट या धूल-मिट्टी दिखती है। ये हैक सुनने में अजीब लग रहा है लेकिन कुछ लोगों ने इसे ट्राई किया है और रिजल्ट हैरान करने वाला था। चलिए आपको इस वायरल क्लीनिंग हैक की सच्चाई बताते हैं।क्या वाकई प्याज से होती है सफाई? प्याज काटने पर एलिनेज (Alliinase) एंजाइम की क्रिया से सल्फर यौगिक बनते हैं। प्याज में थोड़ी मात्रा में साइट्रिक, मैलिक और अन्य ऑर्गेनिक ए...