नई दिल्ली, मई 18 -- राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के 15 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में जमकर महफिल लूट रहे हैं। वह शुरुआत से ही गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने लगते हैं। सूर्यवंशी टीम को तेज शुरुआत दे रहे हैं लेकिन अब बड़े स्कोर बनाना बंद कर दिया है। उन्होंने 25 अप्रैल के बाद से एक बार भी पचास का आंकड़ा नहीं छुआ। हालांकि, उनके बल्ले से 40 प्लस और 30 प्लस स्कोर की कोई कमी नहीं है। सूर्यवंशी रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ सिर्फ चार रनों से अर्धशतक से चूके। उन्होंने 21 गेंदों में 46 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल हैं। उन्हें तेज गेंदबाज माधव तिवारी ने धीमी गेंद पर आउट किया। क्या गेंदबाज द्वारा रफ्तार कम करना सूर्यवंशी की कमजोरी साबित हो रहा है? आरआर के बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ऐसा नहीं मानते। राठौड़ ने गेंदबाजों को चु...