नई दिल्ली, जून 18 -- 'बच्चे को ठंडी हवा लग जाएगी, पंखा धीमा कर दो, ठंडी हवा बच्चे तक नहीं जानी चाहिए...' - ऐसी कई सलाह लगभग हर नई मां को मिलती है। घर में नन्हे मेहमान के आने के बाद हर छोटी-बड़ी बात चिंता का कारण बन जाती है, खासकर गर्मियों में। कोई कहता है बच्चे के सामने ठंडी हवा मत चलाओ, कोई कहता है गर्मी से ज्यादा खतरा है। ऐसे में नई मां अक्सर समझ नहीं पाती कि आखिर सही क्या है। कई घरों में तो ठंडी हवा चलाने को लेकर छोटी-सी बहस भी हो जाती है। अगर आपके घर में भी हाल ही में बच्चा हुआ है और आप इसी उलझन में हैं, तो आपको राहत मिल सकती है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वैदेही मराठे ने इस सवाल का आसान जवाब दिया है। यह भी पढ़ें- कहीं अपने बच्चे को आप ही तो कमजोर नहीं बना रहे? ये 5 आदतें बन सकती है खतरा! डॉक्टर वैदेही का जवाब है- नहीं, समस्या ठंडी हव...