नई दिल्ली, जून 22 -- Nirjala Ekadashi 2026, Nirjala Ekadashi ke din kya daan karna chahiye : इस साल निर्जला एकादशी के दिन गुरुवार का दिन पड़ रहा है। इस साल रवि और सिद्ध योग में निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। यह दिन धार्मिक नजर से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। निर्जला एकादशी को भीमसेनी एकादशी और पाण्डव एकादशी या भीम एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को रखा जाएगा। निर्जला एकादशी का व्रत ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, निर्जला एकादशी के दिन दान करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। वहीं, इस बार निर्जला एकादशी के दिन भद्रा का साया भी मंडरा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं निर्जला एकादशी के दिन भद्रा का प्रभाव कैसा होगा और इस दिन राशि...