चेन्नई, अप्रैल 14 -- काफ इंजरी से उबर रहे एमएस धोनी की आईपीएल 2026 में वापसी के लिए अभी और इंतज़ार करना पड़ सकता है, क्योंकि वह अभी भी मैच फ़िटनेस पर काम करते प्रतीत हो रहे हैं। 28 मार्च को सीजन के पहले दिन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने अपने बयान में बताया था कि धोनी पहले दो सप्ताह तक के लिए बाहर रह सकते हैं और वह रिहैब से गुज़रेंगे। धोनी टीम के अन्य साथियों के साथ अभ्यास कर रहे हैं, लेकिन वह केवल थ्रोडाउन का सामना कर रहे हैं और अभी भी उनका पूरी तरह से फ़िट होना बाक़ी है। यह भी पढ़ें- वह कभी भी इंडियन टीम में शामिल हो सकता है, RCB के कप्तान के लिए किसने कही ये बातसोमवार शाम अभ्यास करते दिखे थे धोनी सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर ) के ख़िलाफ़ घरेलू मैच की पूर्व संध्या पर चेपॉक में अंडर लाइट्स सीएसके के अभ्यास के अंतिम चरण में धोनी...