नई दिल्ली, जून 14 -- एलियन्स का नाम आते ही लोगों के मन में रोमांच सा जाग जाता है और हर किसी को यही उम्मीद रहती है कि इस पृथ्वी के अतिरिक्त अन्य ग्रहों पर क्या जीवन हो सकता है। यह एक बहुत ही उलझा हुआ सवाल है। एलियन्स को लेकर दावे लगातार किए जाते रहे हैं लेकिन आज तक कोई ऐसा सबूत नहीं मिला जिससे की इस बात को 100 प्रतिशत प्रमाणित किया जा सके। हाल ही में अमेरिकी सरकार ने 1940 से अब तक की अनआइडेंटिफाइड एनोमलस फिनोमिना (UAPs) की डीटेल प्रकाशित की थी। वहीं ऑस्ट्रलिया और अमेरिका में लोगों के बीच कराए गए पोल में यही सामने आया कि एक तिहाई लोगों की मानना है कि एलियन होते हैं। अगर एलियन होते भी हैं तो हम उन्हें देख क्यों नहीं पाते। इसके पीछे वैज्ञानिक कई कारण बताते हैं।हमारी कल्पना से परे है ब्रह्मांड जानकारों का कहना है कि यह ब्रह्मांड हमारी कल्पना स...