नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- Gold Silver Price: आज 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण कमोडिटी मार्केट में कोई ट्रेडिंग नहीं हो रही। आईबीजेए भी आज गोल्ड-सिल्वर के रेट जारी नहीं करेगा। यानी सोने-चांदी के घरेलू बाजार शांत हैं, लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में सोने की चमक थोड़ी बढ़ी हुई है। ऐसे में सवाल उठ रहा कि दिवाली तक सोने के भाव कहां तक पहुंचेंगे? केडिया कमोडिटीज के प्रेसीडेंट अजय केडिया के मुताबिक सोना दिवाली या 2026 के आखिर तक Rs.1,80,000 प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है।आज इंटरनेशनल मार्केट में क्या हैं सोंने चांदी के रेट इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में मामूली बढ़त बनी हुई है। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नरमी आई है और फेडरल रिजर्व के अधिकारियों ने संकेत दिया है कि ब्याज दरों पर अगला फैसला लेने से पहले उन्हें और वक्त चाहिए। वहीं, मिडिल ईस्ट ...