नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- सोशल मीडिया पर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में हॉस्टल की इमारत ढह गई है। पोस्ट में इस घटना को डीयू के हॉस्टल से जोड़कर बताया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर वायरल दावा कितना सच है? आइए इसका फैक्ट चेक करते हैं। PIB की फैक्ट चेक टीम ने इस दावे को भ्रामक बताया है। इसके मुताबिक, जो इमारत ढही है, वह दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस का हॉस्टल नहीं, बल्कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में स्थित निजी पेइंग गेस्ट आवास था। यह भी पढ़ें- बारिश के बाद बेसमेंट में भर गया पानी, सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की ये भी वजह? यह इमारत साउथ कैंपस के पास जरूर स्थित है, लेकिन इसका दिल्ली यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से कोई संबंध नहीं है। इसलिए सोशल मीडिया पर इसे दिल्ली यूनिवर्सिटी के हॉ...