क्या त्रिफला पाउडर सच में बालों के लिए फायदेमंद होता है? यहां लें सही जानकारी
नई दिल्ली, मई 19 -- आजकल बालों का झड़ना, डैंड्रफ, समय से पहले सफेद बाल और रूखापन जैसी समस्याएं काफी आम हो गई हैं। बदलती जीवनशैली, गलत खानपान, तनाव और प्रदूषण का असर सीधे बालों की सेहत पर पड़ता है। ऐसे में कई लोग बालों की देखभाल के लिए प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपायों की ओर रुख कर रहे हैं। त्रिफला पाउडर भी इन्हीं पारंपरिक आयुर्वेदिक चीजों में से एक माना जाता है। यह आंवला, हरड़ और बहेड़ा से मिलकर तैयार किया जाता है। इन तीनों में कई पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो बालों और स्कैल्प को पोषण देने में मदद कर सकते हैं। आयुर्वेद में त्रिफला का इस्तेमाल लंबे समय से किया जाता रहा है। सही तरीके और सीमित मात्रा में इसका उपयोग बालों को मजबूत बनाने, स्कैल्प साफ रखने और बालों की चमक बेहतर करने में सहायक माना जाता है।बालों की मजबूत जड़ें: त्रिफल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.