पटना, अगस्त 19 -- हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के एक बयान ने यह सवाल पैदा कर दिया है कि क्या राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव पीते हैं और अगर हां तो क्या शराबबंदी वाले बिहार में भी पीते हैं? 17 अगस्त को माउंटैनमैन दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में भाषण दे रहे तेजस्वी यादव की जुबान फिसल गई थी और उन्होंने दशरथ मांझी की जगह जीतनराम मांझी का नाम ले लिया, जिसे श्रोताओं के बताने पर उन्होंने ठीक कर लिया था, लेकिन यह बात जीतनराम मांझी ने पकड़ ली। मांझी ने तेजस्वी पर ऐसा निशाना साधा, जिससे उनके बिहार में पीने का सवाल उठ गया है। 2016 में जब नीतीश कुमार की सरकार ने पूर्ण शराबबंदी लागू की थी, तब बिहार विधानसभा में विधायकों ने 30 मार्च को एकमत होकर शराब ना पीने ...