लोनी, सितम्बर 3 -- गाजियाबाद के लोनी थानाक्षेत्र में कुछ युवकों ने बुधवार दोपहर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं से मारपीट कर पिस्टल तान दी। पुलिस पर आरोपियों को मौके पर ही न पकड़ने का आरोप लगा कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए थाने पर पांच घंटे धरना दिया। गुरुवार तक गिरफ्तारी न होने पर राशिद अली गेट पर हनुमान चालीसा का पाठ करने की चेतावनी दे कार्यकर्ता थाने से लौटे। लोनी के राम विहार निवासी सुमित सूद हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बताया कि वह लंदन की क्रूज कंपनी में शेफ है। वह दोपहर ढाई बजे साथी मोहित के साथ बाइक से राशिद अली गेट से गुजर रहे थे। रोड पर शाहनवाज कार रोककर खड़ा था। इसलिए वह रुककर फोन पर बात करने लगे। तभी शाहनवाज ने हॉर्न बजाते हुए पूछा कि क्या तू हिंदू रक्षा दल से है। यह भी पढ़ें- करोड़ों की रंगदारी मांगने पर 3 दबोच...