कराची, फरवरी 9 -- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने लाहौर में रविवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम और आईसीसी उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा से मुलाकात की जबकि भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले के पाकिस्तान के प्रस्तावित बहिष्कार पर जारी गतिरोध को सुलझाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। यह बैठक गद्दाफी स्टेडियम पर हुई जिसकी तस्वीरें पीसीबी ने जारी की है। ख्वाजा पीसीबी अधिकारियों से बातचीत के लिये लाहौर पहुंचे हैं और ऐसे संकेत हैं कि 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर गतिरोध दूर हो सकता है जिससे मैच होने की उम्मीद बंधी है। यह भी पढ़ें- T20 WC Points Table: भारत-पाक समेत 6 टीमों का खुला खाता, इस मामले में WI नंबर-1 आईसीसी में सिंगापुर का प्रतिनिधित्व करने वाले ख्वाजा वैश्विक संचालन संस...