अहमदाबाद, फरवरी 21 -- तिलक वर्मा टी20 विश्व कप 2026 के सभी चार मैचों में बल्लेबाजी करने उतरे हैं, लेकिन लीग फेज के मैचों में संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी करते दिखे हैं। बावजूद इसके कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनकी जगह किसी और को लाने की बात को खारिज करते हुए कहा कि वह टीम प्रबंधन के निर्देश के अनुसार ही अपनी भूमिका निभा रहे हैं। तिलक का करियर स्ट्राइक-रेट 141 से ज्यादा है, लेकिन यह गिरकर 120 के आस-पास आ गया है, क्योंकि वह धीमे गेंदबाजों के खिलाफ उन पिचों पर संघर्ष कर रहे हैं जहां गेंद थोड़ी ज्यादा 'ग्रिप' कर रही होती है। कप्तान सूर्यकुमार के विपरीत तिलक चार मैच में सिर्फ 11 चौके और तीन छक्के लगा सके हैं और अपनी लय नहीं बदल पाए हैं। सूर्यकुमार ने कहा, ''मेरा मतलब है कि मैंने उसे बताया है, टीम प्रबंधन ने उसे बताया है कि उसे उसी तरह बल्लेबाजी करनी है...